Posts

Showing posts from August, 2018

Strategy and Teamwork

Image
Strategy and Teamwork आज की कहानी : "कछुआ और खरगोश" कहानी एक नये अन्दाज़ में – वो कहानी जो  आपने नहीं सुनी.....  दोस्तों आपने कछुए और खरगोश की कहानी ज़रूर सुनी होगी, just to remind you; short में यहाँ बता देता हूँ:  एक बार खरगोश को अपनी तेज चाल पर घमंड हो गया  और वो जो मिलता उसे रेस लगाने के लिए challenge करता रहता। कछुए ने उसकी चुनौती स्वीकार कर ली। रेस हुई। खरगोश तेजी से भागा और काफी आगे जाने पर पीछे मुड़ कर देखा, कछुआ कहीं आता नज़र नहीं आया, उसने मन ही मन सोचा कछुए को तो यहाँ तक आने में बहुत समय लगेगा, चलो थोड़ी देर आराम कर लेते हैं, और वह एक पेड़ के नीचे लेट गया। लेटे-लेटे  कब उसकी आँख लग गयी पता ही नहीं चला। उधर कछुआ धीरे-धीरे मगर लगातार चलता रहा। बहुत देर बाद जब खरगोश की आँख खुली तो कछुआ फिनिशिंग लाइन तक पहुँचने वाला था। खरगोश तेजी से भागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कछुआ रेस जीत गया।  Moral of the story: Slow and steady wins the race.  धीमा और लगातार चलने वाला रेस जीतता है। ये कहानी तो हम सब जानते हैं,  अब आग...